Biography

Rijhjham Raga
बेस्ट सेलर उपन्यास ‘पानी की दुनिया’ के लेखक रागा बंधुओं का यह छठा उपन्यास है। ‘अहम्’ , ‘मिख्ला’ , ‘राइट-मैन’ और ‘पंडित-दलित’ उनके अन्य उपन्यास हैं, जिनमें आरंभिक तीनों उपन्यास श्रृंखला उपन्यास हैं। राजस्थान के भरतपुर शहर में जन्म हुआ, वहीं के एक अनाथाश्रम में पले-बढ़े और अब कई सालों से जयपुर में रह रहे हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय से शिक्षा-दीक्षा प्राप्त की। ज्योग्राफी में एमए किया, लेकिन मन साहित्य में था, तो लेखक बन गए और आज-कल अपना पूरा वक़्त उसी मन को दे रहे हैं। बेजोड़ कल्पनाएं गढ़ने के कारण लोग रागा बंधुओं को ‘फ़ैंटसी के जादूगर’ कहते हैं। उनकी कल्पनाएं एक नई दुनिया का चलचित्र-सा पेश करती हैं। कथानकों को लेकर नए-नए प्रयोग रागा बंधुओं को साहित्य जगत में एक अलग पहचान दिलाते हैं। नारी पर केंद्रित ‘पारिसा’ उनका शीघ्र प्रकाश्य उपन्यास है। इसके अतिरिक्त रागा बंधु फ़िल्मों, वेब-सीरिज़ आदि के लिए पटकथाएं में भी लिख रहे हैं। रागा बंधुओं से संपर्क करने के सबसे आसान तरीके हैं फ़ेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम।